उत्तरी जापान में बारिश के बाद बाढ़ व भूस्खलन के चलते सैकड़ों लोग शरण लेने को हुए मजबूर
उत्तरी जापान में भारी बारिश के बाद बाढ़ व भूस्खलन से परिवहन सेवाएं गुरुवार को बाधित हो गईं और सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञान एजेंसी ने यामागाटा व अकिता प्रांत के कई शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने लोगों से 'सुरक्षा को प्राथमिकता देने' की अपील की है।