उत्तर कोरिया ने किया सुपर लार्ज वॉरहेड ले जाने वाले बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को बताया कि उसने सोमवार को नई सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने बताया कि यह मिसाइल 4.5 टन का सुपर लार्ज वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। उत्तर कोरिया ने 2 मिसाइलों का परीक्षण किया था जिनमें से एक का परीक्षण सफल नहीं हो सका।