उत्तर कोरिया ने दागीं क्रूज़ मिसाइलें

स्टेट न्यूज़ एजेंसी KCNA के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने बुधवार को पनडुब्बी से दागी जाने वालीं दो प्रकार की क्रूज़ मिसाइलों का परीक्षण किया। 'किम कुन ओक हीरो' पनडुब्बी से मिसाइलें दागी गईं। उत्तर कोरिया ने 2023 में इस डीज़ल से चलने वाली पनडुब्बी का अनावरण किया था। यह संबंधित पनडुब्बी से पहला सार्वजनिक हथियार परीक्षण माना जा रहा है।

Load More