दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जो दो दिनों में उसका दूसरा ऐसा परीक्षण था। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं।