उत्तर कोरिया ने दुल्हनों के सफेद वेडिंग गाउन पहनने पर लगाया बैन: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने शादियों में दुल्हनों के सफेद वेडिंग गाउन पहनने और दूल्हे के दुल्हन को पीठ पर उठाने की रस्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा वाइन गिलास में शराब पीने पर भी रोक लगाई गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वे सारी चीज़ें जो दक्षिण कोरिया से प्रभावित हैं उनपर उत्तर कोरिया रोक लगा रहा है।