उत्तर कोरिया ने दुश्मन को 'कभी न ठीक होने वाला सिरदर्द' देते हुए नए हथियार का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने 'अल्ट्रा-मॉडर्न डिफेंस टेक्नोलॉजी' वाले नए कॉम्बैट हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने लॉन्च की निगरानी कर कहा कि यह परीक्षण 'दुश्मन को कभी न ठीक होने वाला सिरदर्द और क्रूर व न टाले जाने वाला झटका देगा'। यह हथियार हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल से लैस मिसाइल का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है।