उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से जुड़ने वाली सड़कों को उड़ाया
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया से जुड़ने वाली सड़कों के उत्तरी हिस्सों को उड़ा दिया है। यह घटना उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन के शीर्ष अधिकारियों संग बैठक बुलाने के एक दिन बाद घटी है। उत्तर कोरिया के 'दक्षिण कोरिया की राजधानी के ऊपर ड्रोन उड़ाने' के दावे के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा है।