उत्तर कोरिया ने लॉन्च की अपनी अब तक की सबसे शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उसने पूर्वी सागर में एक नई बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च किया है। इसे उत्तर कोरिया की अब तक की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल बताया जा रहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि परीक्षण के समय शीर्ष नेता किम जोंग-उन भी मौजूद थे।