उत्तर कोरिया ने संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया को घोषित किया 'शत्रु राष्ट्र'
उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में बदलाव करते हुए पहली बार दक्षिण कोरिया को 'शत्रु राष्ट्र' घोषित कर दिया है। उत्तर कोरिया की संसद ने देश के संविधान में परिवर्तन करने के लिए पिछले हफ्ते दो दिवसीय बैठक की थी। वहीं, दक्षिण कोरिया ने इस बदलाव की निंदा करते हुए कहा कि वह शांतिपूर्ण कोरियाई एकीकरण का प्रयास जारी रखेगा।