उत्तर कश्मीर में 90% से अधिक कब्रें बाहरी व स्थानीय आतंकवादियों की हैं: अध्ययन
उत्तर कश्मीर में की गई एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि 4,056 अज्ञात कब्रों में से 90% से अधिक कब्रें बाहरी और स्थानीय आतंकवादियों की हैं। इस स्टडी में बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गंदेरबल के 373 कब्रिस्तानों का दस्तावेज़ीकरण किया गया। स्टडी के मुताबिक, 61.5% कब्रें विदेशी आतंकियों की हैं जबकि 29.8% कब्रें स्थानीय आतंकियों की पाई गईं।