उत्तराखंड के ओम पर्वत से बर्फ पिघलने के बाद गायब हुई ॐ की आकृति, पहले व बाद की फोटो आई सामने

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) स्थित ओम पर्वत से बर्फ पिघलने के कारण 'ॐ' की आकृति गायब हो गई है। पर्यावरणविद और लोग ग्लोबल वॉर्मिंग और उच्च हिमालयी क्षेत्र में निर्माण कार्यों को इसकी वजह मान रहे हैं। यह धारचूला की व्यास घाटी में 5900-मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित नाभीढांग से इसके दर्शन होते हैं।

Load More