उत्तराखंड के कनखल में रिहायशी इलाके में घुसा हाथियों का झुंड, वीडियो आया सामने
उत्तराखंड के कनखल में हाथियों के एक झुंड का रिहायशी इलाके में घुसने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में 5 हाथी मकानों के बीच सड़क से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान हाथियों के किसी को नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं है और हाथी कॉलोनी से होते हुए वापस जंगल की ओर चले जाते हैं।