उत्तराखंड के चमोली में भीषण भूस्खलन के बाद बंद हुए मार्ग पर फिर से यातायात हुआ बहाल
उत्तराखंड पुलिस ने 'X' पर बताया है कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी टनल के पास हुए भीषण भूस्खलन के बाद बंद हुए मार्ग को फिर से यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मुताबिक, इसके अलावा भनेरपानी के पास अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग को भी यातायात के लिए बहाल किया गया है।