उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के 2 श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना बद्रीनाथ नैशनल हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई है। घटना के समय दोनों दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे।