उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बादल फटने से आई बाढ़, इलाके में सड़क संपर्क टूटा
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। क्षेत्र में बहने वालीं बाल गंगा व धरम गंगा नदियां उफान पर हैं और इलाके के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। वहीं, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।