उत्तराखंड के पौड़ी में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की हुई मौत, 8 घायल
पौड़ी (उत्तराखंड) में रविवार को 2 अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ के अनुसार, खिर्सू चौबट्टा के पास एक कार के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गए। सतपुली में कार सवार शख्स की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।