उत्तराखंड के बाद हिमाचल के सोलन में जंगलों में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी
उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश के सोलन में जंगलों में आग लग गई जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वहीं, वन विभाग और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोलन के जंगलों में 2-3 दिनों से आग लगी है और इसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।