उत्तराखंड के बाद हिमाचल में फटा बादल; किन्नर कैलाश यात्रा रुकी, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित तंगलिंग में भी बुधवार को बादल फटा जिसके बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। अचानक आई बाढ़ से किन्नर कैलाश यात्रा वाला रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण यात्रा रोक दी गई और आईटीबीपी ने 400 से अधिक श्रद्धालुओं को बचाया। भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया।