उत्तराखंड के बग्वाल मेले में देवी पूजा के लिए लोग एक-दूसरे पर फेंकते हैं पत्थर
उत्तराखंड के चंपावत ज़िले के देवीधुरा में रक्षाबंधन पर बग्वाल मेला आयोजित होता है जिसमें देवी पूजा के लिए लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं। मान्यता है कि मेले में लोग तब तक पत्थर बरसाते हैं जब तक एक व्यक्ति के बराबर खून ना निकल आए और खून निकलने पर पुजारी शंख बजाकर मेला खत्म होने की घोषणा करता है।