उत्तराखंड का लोकप्रिय नृत्य है छोलिया, शादी व शुभ अवसरों पर किया जाता है यह नृत्य
छोलिया नृत्य उत्तराखंड के कुमाऊं ज़िले का एक लोकनृत्य है। यह एक तलवार नृत्य है जिसे हुड्केली भी कहा जाता है जो प्रमुख रूप से शादी, बारात या शुभ अवसरों पर किया जाता है। छोलिया नृत्य में ढोल, दमाऊ, मशकबीन व तुरी आदि वाद्य यंत्रों का उपयोग कर संगीत बजाया जाता है। लोक भाषा में इसे छोला खेलना कहते हैं।