उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का पेपर हुआ लीक, विश्वविद्यालय ने रद्द कीं परीक्षाएं
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) में बीटेक सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वॉट्सऐप और ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए छात्रों तक पहुंच गया। यूनिवर्सिटी ने 2 विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दीं जिनकी दोबारा परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगी। वहीं, आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को 7-साल के लिए परीक्षा संबंधी काम से बैन किया गया है।