उत्तराखंड बस हादसे में 2 की हुई मौत व 8 घायल, 10 लोग लापता
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में हुए बस हादसे में 2 यात्री की मौत हो गई है जबकि 8 घायल हैं। इसके अलावा 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं और बचाव व तलाशी अभियान जारी है। अब तक 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।