उत्तराखंड में 10 वर्षों में हो चुकी हैं 13 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं, 27 लोगों की हुई है मौत
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 2016 से 2026 के बीच उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर से जुड़ी कम से कम 13 दुर्घटनाएं दर्ज हुईं हैं। इनमें 5 बड़े जानलेवा हादसे और 7 गैर-जानलेवा घटनाएं शामिल हैं। इन हादसो में 27 लोगों की जान गई।