उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर ऐक्शन, फर्ज़ी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द
HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा यूनिवर्सिटी ने NEET UG काउंसलिंग में फर्ज़ी प्रमाण पत्रों के ज़रिए हासिल की गई 12 MBBS सीटें रद्द कर दी हैं। इन 12 सीटों का आवंटन हल्द्वानी, श्रीनगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और दून मेडिकल कॉलेज में हुआ था। इस मामले में SIT ने अब तक 5 आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है।