उत्तराखंड में 7 महीने के शिशु के पेट में मिला मानव भ्रूण
देहरादून (उत्तराखंड) में एक 7-महीने के शिशु के पेट में मानव भ्रूण मिला है। चिकित्सक ने बताया, "शिशु का अचानक पेट बढ़ने पर माता-पिता उसे अस्पताल लाए थे...एक्स-रे में उसके पेट में भ्रूण का पता चला...ऑपरेशन के बाद शिशु पूरी तरह सुरक्षित है।" बकौल चिकित्सक, इस कंडीशन को फीटस-इन-फीटू कहते हैं जो लाखों में किसी एक शिशु को होता है।