उत्तराखंड में SIR के बाद 8 लाख से ज्यादा मतदाता घटे, अंतिम सूची में 71.58 लाख मतदाता
उत्तराखंड में एसआईआर के बाद शनिवार को जारी अंतिम मतदाता सूची में करीब 71.58 लाख मतदाता हैं जो जून में मौजूद मतदाताओं की संख्या से करीब 8.01 लाख कम हैं। अंतिम मतदाता सूची में 34,21,036 महिलाएं, 37,37,701 पुरुष और 212 तृतीय लिंग मतदाता हैं। इनमें 18-19 वर्ष आयु के 72,656 और 80-वर्ष से अधिक के 1,22,892 मतदाता शामिल हैं।