उत्तराखंड में UCC की संवैधानिक वैधता को दी गई चुनौती, नैनीताल HC में याचिका दायर
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून और उसके नियमों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि यह महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देगा व युवाओं के जीवनसाथी चुनने के अधिकार का हनन करता है। याचिकाकर्ताओं ने इसे जनविरोधी और असंवैधानिक बताया है।