उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में एसयूवी गिरने से 5 लोग हुए लापता, 1 महिला को बचाया गया
टिहरी (उत्तराखंड) में शनिवार तड़के एक एसयूवी के अलकनंदा नदी में गिरने से उसमें सवार 5 लोग लापता हो गए और एक महिला को बचा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, एसयूवी में 6-लोग सवार थे और सभी फरीदाबाद (हरियाणा) से चमोली ज़िले के गौचर जा रहे थे। बकौल पुलिस, हादसे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।