उत्तराखंड में इस वर्ष मई माह से अब तक चारधाम यात्रा में 183 लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में इस साल मई माह से अब तक कुल 183 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, 183 में से 177 लोगों की मौत स्वास्थ्य कारणों से जबकि 6 अन्य की मौत प्राकृतिक आपदा में हुई है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 33 लाख+ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं।