उत्तराखंड में उफनती नदी में गिरी गाड़ी, वीडियो में बोनट पर चढ़कर जान बचाता दिखा चालक

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में रविवार को भारी बारिश के बीच एक कार अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरी। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार सवार चालक बोनट/छत पर चढ़कर जान बचाता दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने चालक को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

Load More