उत्तराखंड में एक ही परिवार के 5 भाइयों की एकसाथ हुई शादी, बारात लेकर ससुराल पहुंचीं दुल्हनें

देहरादून (उत्तराखंड) के जौनसार बावर में बुधवार को एक ही परिवार के 5 भाइयों और उनकी एक बहन की शादी संपन्न हुई। पारंपरिक 'जोझोड़ा' प्रथा के तहत 5 दुल्हनें बारात लेकर ससुराल पहुंचीं जबकि दूल्हा पक्ष के घर से एक बेटी बारात लेकर ससुराल विदा हुई। जानकारी के मुताबिक, 3 सगे भाइयों के 5 बेटों की शादी हुई है।

Load More