उत्तराखंड में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की हुई पहचान

उत्तराखंड में शुक्रवार को ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जाते समय क्रैश हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की पहचान हो गई है। इनमें पायलट कैप्टन हिमांशु और यात्री प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज शामिल हैं।

Load More