उत्तराखंड में गांवों में लगाए गए 'गैर हिंदू व रोहिंग्या मुसलमानों का आना मना है' के बोर्ड
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) के गांवों में 'गैर हिंदुओं/रोहिंग्या मुसलमानों और फेरी वालों का गांव में व्यापार करना/घूमना वर्जित है' के बोर्ड लगाने जाने का मामला सामने आया है। रूद्रप्रयाग सर्कल ऑफिसर प्रबोध कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी बोर्ड हटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बकौल कुमार, पता लगाया जा रहा हैं कि ये बोर्ड किसने लगाए हैं।