उत्तराखंड में गहरी खाई में कार गिरने से एक परिवार के 3 सदस्यों की हुई मौत
पौड़ी (उत्तराखंड) के सतपुली क्षेत्र में मंगलवार को गहरी खाई में कार गिरने से एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। हादसे के समय कार सवार परिवार दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव (पौड़ी) जा रहा था। बकौल पुलिस, मृतकों की शिनाख्त विनोद सिंह नेगी (59), उनकी पत्नी चंपादेवी (57) और बेटे गौरव (26) के रूप में हुई है।