उत्तराखंड में चंबा-ऋषिकेश एनएच पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की हुई मौत

उत्तराखंड के टिहरी में बुधवार को चंबा-ऋषिकेश नैशनल हाईवे पर नागणी के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन का राहत और बचाव कार्य जारी है। ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के मुताबिक, बस में करीब 20 यात्री सवार थे।

Load More