उत्तराखंड में ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, UKD के वरिष्ठ नेता समेत 2 लोगों की हुई मौत
ऋषिकेश (उत्तराखंड) में रविवार रात एक शादी समारोह स्थल के पास खड़ी 5 गाड़ियों को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत 2 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, पंवार एक बीजेपी नेता के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे तभी हादसा हुआ।