उत्तराखंड में दरगाह परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहरता दिखा तिरंगा; सामने आया वीडियो
उत्तराखंड के रुड़की में स्थित पिरान कलियर दरगाह के परिसर में गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा उल्टा फहरता दिखाई दिया जिसका वीडियो 'एबीपी न्यूज़' ने X पर शेयर किया है। वीडियो में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स गुंबद पर लगे उल्टे तिरंगे को उतारकर सीधा करते हुए और दोबारा फहराते नज़र आए।