उत्तराखंड में नदी के तेज़ बहाव मे फंसे कुत्ते की पुलिस ने बचाई जान, वीडियो आया सामने
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में नदी के तेज़ बहाव के बीच फंसे एक कुत्ते की पुलिस ने जान बचाई है। रेस्क्यू का वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने X पर शेयर कर बताया कि कुत्ता एक पुल के नीचे टापू पर फंसा था। एक जवान ने कुत्ते को सेफ्टी गियर से बांध दिया जिसके बाद पुल पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे खींच लिया।