उत्तराखंड में नशे में धुत युवकों ने नदी में उतार दी थार, डूबी कार; कूदकर बचाई जान
देहरादून (उत्तराखंड) स्थित मालदेवता में कुछ युवकों ने नशे में धुत होकर थार को सॉन्ग नदी में उतार दिया जिसके बाद गाड़ी तेज़ बहाव में बह गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें गाड़ी नदी के बीच फंसने के बाद तेज़ी से बहाव में बह गई। हालांकि, गाड़ी में सवार युवक समय पर गाड़ी से कूदकर बाहर आ गए।