उत्तराखंड में पार्किंग कर्मी पर तलवार से हमला करने को लेकर 4 कांवड़िए हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड की टिहरी पुलिस ने पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में एक पार्किंग कर्मचारी पर तलवार से हमला करने के आरोप में हरियाणा के 4 कांवड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है और उनके वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया है।