उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम के मद्देनज़र 24 घंटों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को 24-घंटे के लिए रोक दिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि मौसम को देखकर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।