उत्तराखंड में बाढ़ के बीच उफनती नदी में बहता दिखा तेंदुए का शव, वीडियो आया सामने
उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उफनती नदी में एक तेंदुए का शव बहता दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए एक यूज़र ने वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। गौरतलब है कि राज्य में भारी बारिश के चलते 300 से ज़्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।