उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के दर्शन के साथ इन 5 प्रमुख जगहों पर भी घूम सकते हैं पर्यटक
उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद लाखों लोग दर्शन करने जा रहे हैं। बद्रीनाथ के दर्शन के अलावा पर्यटक यहां कई जगह घूम सकते हैं जिनमें चरण पादुका, माणा गांव, वसुधारा झरना, नीलकंठ पर्वत और तप्त कुंड शामिल हैं। चरण पादुका में भगवान विष्णु के चरणों के निशान हैं जबकि माणा गांव भारत का अंतिम गांव है।