उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच 14 लोगों की हुई मौत, रोकी गई केदारनाथ यात्रा

अधिकारियों ने कहा है कि उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पिछले 24-घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। वहीं, बारिश के कारण क्षतिग्रस्त रास्तों को देखते हुए केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने यात्रियों से मौसम में सुधार होने तक जहां हैं वहीं रुकने की अपील की है।

Load More