उत्तराखंड में भारी बारिश से कई स्थानों पर हुआ भूस्खलन, बद्रीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में भारी बारिश के कारण शनिवार को कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। ज़िला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि भूस्खलन के बाद पहाड़ियों से गिर रहे मलबे के कारण कमेड़ा, नंदप्रयाग और छिनका में राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है और रास्तों से मलबा हटाने का काम जारी है।

Load More