उत्तराखंड में युवक ने बाइक से कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस की गाड़ी का तोड़ा शीशा

कोटद्वार (उत्तराखंड) में नशे में धुत बाइक सवार युवक ने कई गाड़ियों और लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाया जिसके बाद युवक गाली-गलौच करने लगा व गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Load More