उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी 'देवभूमि परिवार आईडी', क्या होंगे लाभ?
उत्तराखंड में हर परिवार को 'देवभूमि परिवार आईडी' दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए परिवार/सदस्यों का विवरण एक जगह दर्ज होगा। इससे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी।