उत्तराखंड में सीएम धामी के साथ ओपन जिम में यूपी के CM योगी ने की एक्सरसाइज़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ओपन एयर जिम में एक्सरसाइज़ की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी 2 दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां वह नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।