उत्तराखंड में सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीय लोगों पर किया हमला, रुकी बद्रीनाथ यात्रा
कर्णप्रयाग (उत्तराखंड) में मंगलवार को मामूली विवाद के कारण निहंगों और स्थानीय निवासियों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें निहंगों ने तलवार से लोगों पर हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें कई लोग ज़ख्मी हुए और एक शख्स को एयरलिफ्ट कराया गया है। हिंदुस्तान के मुताबिक, इसके बाद भीषण जाम लग गया जिसकी वजह से बद्रीनाथ यात्रा ठप हो गई।