उत्तराखंड में सरकारी अधिकारी ने कार से महिला व 2 बच्चियों को कुचला, हुआ निलंबित
उत्तराखंड के टिहरी में सहायक खण्ड विकास अधिकारी देवी प्रसाद चमोली ने सोमवार को एक महिला व दो बच्चियों को अपनी तेज़ रफ्तार कार से कुचल दिया जिसके चलते तीनों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर शोक जताया है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चमोली को निलंबित कर दिया गया है।